विधायक प्रदीप लारिया ने विधानसभा में उठाए कई महत्वपूर्ण मुद्दे, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग

विधानसभा सत्र के दौरान विधायक लारिया ने शासन द्वारा माध्यमिक शालाओं को हाई स्कूल में उन्नयन एवं हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन करने की नीति के संबंध में उठाया सदन में प्रश्न।
बी.एम.सी., सागर में कितने बिस्तरीय चिकित्सा भवन, सफाई व्यवस्था में कार्यरत कर्मचारी, स्वच्छता एवं क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन एवं पूर्ण हुये उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति एवं पदस्थापना के संबंध में मामला उठाया।
सागर 30.07.2025:- म.प्र. विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने शासकीय बुन्देलखण्ड मेडीकल कॉलेज, सागर में कितने बिस्तरीय चिकित्सा भवन स्वीकृत है तथा उक्त भवन की सफाई व्यवस्था के लिए विभाग द्वारा क्या नीति बनाई गई है। चिकित्सा भवनों की सफाई हेतु कितने कर्मचारियों का अमला वर्तमान तक कार्यरत है, उक्त कर्मचारियों को चिकित्सा विभाग में किन-किन पारी/दिवस में कार्य कर रहे है। चिकित्सा भवन में स्थित विभिन्न विभागों के मरीजों के लिए बनाये गये शौचालयों की सफाई हेतु विभाग के क्या योजना है। उक्त व्यवस्था की निगरानी के लिए कोई दल गठित है। विभाग में स्थित सर्जरी विभाग, अस्थि विभाग, मेडीसिन विभाग, प्रसूति/स्त्री रोग विभाग में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण शौचालयों में गंदगी व्याप्त हो जाती है, इसके लिए विभाग द्वारा कोई योजना बनाई जायेगी, जिससे सफाई व्यवस्था ठीक होकर गंदगी से निजात मिलेगी।
विधायक लारिया ने सदन में प्रश्न करते हुये शासन द्वारा माध्यमिक शालाओं को शासकीय हाई स्कूल में उन्नयन एवं हाई स्कूल को शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन करने की नीति के संबंध में, नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला सड़ेरी, सांईखेड़ा, देवरी, ढ़ाना नरयावली शालाओं के उन्नयन के प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। उक्त प्रस्तावों पर विभाग द्वारा आज दिनांक तक क्या कार्यवाही की गई। नरयावली विधानसभा क्षेत्र में स्थित शासकीय हाई स्कूल पड़रिया/मेनपानी को हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। उक्त स्कूलों को हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन कब तक किया जायेगा। शासकीय कन्या हाई स्कूल नरयावली का उन्नयन हायर सेकेण्डरी स्कूल में किये जाने हेतु प्रस्ताव लंबित है तथा छात्राओं की संख्या एवं वृहद ग्राम पंचायत नरयावली में सी.एम. राईज स्कूल के अलावा अन्य समीपस्थ हायर सेकेण्डरी स्कूल न होेने के कारण छात्राओं को हो रही असुविधा को दृष्टिगत रखते हुये क्या शासन उक्त शालाओं का उन्नयन करेगी। विधायक लारिया ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र में कितने स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र निर्माणाधीन है, उनमें किस लेबिल तक निर्माण कार्य हो चुका है। यह कब तक पूर्ण हो सकेगें। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कितने स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र बन कर तैयार हो चुके है वह कब तक प्रारंभ होगे, उनमें अमला कब तक पदस्थ होगा। विधायक लारिया ने कहा कि चितौरा एवं पथरिया जाट उपस्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण पूर्ण हो गया है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए इसमें अमला पदस्थ कराकर प्रारंभ कराया जाये।

Leave a Comment

Read More