
एकदिवसीय बिगनर्स कोर्स का प्रशिक्षण संपन्न
भारत स्काउट एवं गाइड जिला सागर एवं दमोह के जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में एक दिवसीय बिगनर्स कोर्स का आयोजन स्वीडिश मिशन हायर सेकेंडरी सागर एवं नव जागृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल शासकीय उ.उ.मा वि तेंदूखेड़ा जिला दमोह में किया गया । प्रशिक्षण का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य की अध्यक्षता में ईश प्रार्थना कर पंजीयन कार्य से शुरू किया गया, प्राचार्य नव जागृति स्कूल रूबी डेनियल द्वारा बताया गया कि हम सभी शिक्षक हैं सबसे पहले हमें समय का पाबंद होना चाहिए । प्राचार्य स्वीडिश मिशन सागर श्री आरके सिंह द्वारा सभी शिक्षकों को स्काउटिंग प्रशिक्षण लेकर स्कूल में चलने की शुभकामनाएं दी । बिगनर्स कोर्स का संचालन श्री गौरी शंकर शर्मा ज्योति यादव (ट्रेनर) , सागर के द्वारा किया गया, प्रशिक्षण में स्काउटिंग गाइडिंग के इतिहास नियम, प्रतिज्ञा,आदर्श वाक्य,सैल्यूट, बाया हाथ मिलाना, युवा वयस्क प्रगतिशील प्रशिक्षण, दल का संचालन एवं दल पंजीयन और युवा और व्यस्क अवार्ड के साथ-साथ एडवेंचर,ट्रैकिंग,हाइक एवं अन्य कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। जिला सचिव लीलाधर अहीरवाल , चंद्रभान लोधी डी ओ सी श्रीमती मंजू लता राय , लखन लाल अहीरवाल डी.ओ सी स्काउट, पवन अहीरवार लोकेश सेन, निधि नायक रजनी जैन द्वारा स्काउटिंग को विस्तृत रूप से जीवंत चित्रण किया गया। दमोह में वरिष्ठ ट्रेनर एल एस ठाकुर सर द्वारा बताया गया कि स्काउटिंग में कभी सेवानिवृत्त नहीं होते है।शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद भी इस संस्था से लगाव जुड़ाव हमेशा बना रहता है ताकि समाज की सेवा कर सके। श्रीमती रश्मि ठाकुर ने स्काउट गाइड के प्रवेश से राष्ट्रपति तक का एडवांसमेंट के साथ-साथ बताया कि स्काउटिंग में बच्चों के लिए अनेको रोमांचक कार्यक्रम जैसे हाइक व एडवेंचर ,रॉक क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग के माध्यम से देश-विदेश में घूमने का अवसर प्राप्त होता है । शिविर संचालक श्री गौरी शंकर शर्मा (डी.टी.सी), सुश्री ज्योति यादव द्वारा प्रशिक्षण के दौरान स्काउटिंग युवाओं के लिए किस तरीके से लाभकारी है इस विषय पर विस्तार से प्रभावशाली प्रशिक्षण दिया गया। श्रीमती कृष्णा साहू कोऑर्डिनेटर मैसेंजर का पीस द्वारा रोचक तरीके से अपना परिचय दिया और मैसेंजर ऑफ पीस एक्टिविटी के बारे में बताया उन्होंने यह भी बताया ।इस हेतु हमारे दल द्वारा कोई भी सेवा कार्य स्काउटिंग में किया जा सकता है। द्वारा स्काउटिंग में कैसे आगे बढ़ा जाए उसके बारे में बताया। अंत में कार्यक्रम में पधारे सभी प्रतिभागी और संचालक मंडल का आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान के साथ एक दिवसीय बिगनर्स कोर्स का समापन हुआ। प्रशिक्षण से पूर्व सागर जिले में आज सी.एम.राइज़ शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उमा वि क्रमांक 1 सागर में श्रीमती चमेली जैन के मार्गदर्शन में नवीन गाइड कंपनी का उत्साह वर्धन करने के लिए श्रीमती मंजूलता राय एवं कृष्णा साहू द्वारा कंपनी को गाइडिंग के बारे में समझाइए एवं वृक्षारोपण सेवा कार्य हेतु प्रेरित किया प्राचार्य श्री विनय दुबे जी ने सभी गाइड को शुभाशीष दिया











