नशे से दूरी है जरूरी विशेष जन-जागरूकता अभियान सानौधा पुलिस ने आयोजित किया कार्यक्रम


थाना सानौधा जिला
सागर पुलिस
दिनांक: 30/07/25]

नशे से दूरी है जरूरी” — विशेष जन-जागरूकता अभियान सानौधा पुलिस ने आयोजित किया कार्यक्रम

पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा निर्देशित “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत सागर जिले में लगातार विभिन्न स्तरों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय सागर श्री विकाश शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सागर लोकेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सानौधा निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर सहायक उप निरीक्षक प्रीति थापा प्रआ राजेश पाण्डेय, विष्णु प्रसाद आरक्षक जितेंद्र एवं स्टाफ के द्वारा दिनांक 30/07/25 को ग्राम आबचंद के डेरा में पुलिस स्टाफ के सहित पहुंच कर नशा मुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में सानौधा थाना पुलिस की टीम ने मिलकर ग्राम आबचंद के झुग्गी बस्ती लोहगडिया डेरा निवासियो को नशे की प्रवृत्तियों से दूर रहने, इसके दुष्परिणामों को समझाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सहभागी बनने हेतु प्रेरित किया। ग्राम के डेरा वासियो को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने नशा करने से होने वाले मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी ग्राम एवं डेरा वासियो को नशा नही करने की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करेंगे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं ग्राम वासियो में सकारात्मक सोच विकसित करना, नशे के खिलाफ मानसिक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना तथा समाज में सुरक्षित, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण की स्थापना करना है।

कार्यक्रम में ग्रामीणो की उत्साहपूर्वक सहभागिता देखने को मिली एवं ग्राम के उपस्थित गणमान्य नागरिको द्वारा पुलिस की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की गई।

सागर पुलिस का यह अभियान लगातार आगामी दिनों तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी जारी रहेगा।

“नशे से दूरी — स्वस्थ जीवन की तैयारी पूरी”

Leave a Comment

Read More