
सागर संभाग में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में CBT परीक्षा विगत कई वर्षों से , कंप्यूटर लैब , नेटवर्किंग की पर्याप्त सुविधा न होना , इन्टरनेट कनेक्शन एवं अन्य कारणों से निजी संस्थाओं में संचालित की जा रही थी ।
इस वर्ष डी जी ई टी नई दिल्ली द्वारा ,CTS की मुख्य परीक्षा जुलाई अगस्त के 2025 के सीबीटी ( कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट ) परीक्षा यानी ऑनलाइन परीक्षा हेतु, “ सुनील कुमार बड़िये “ संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय सागर, के अथक प्रयासों से , शासकीय संभागीय आईटीआई सागर में प्रथम बार 110 कंप्यूटरों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है । उक्त केंद्र न केवल सागर में, बल्कि ऐसा ही 80 नग कंप्यूटर का केंद्र टीकमगढ़ में भी बनाया गया है । इन परीक्षा केन्द्रों का उपयोग आईटीआई की CBT परीक्षाओं के साथ ही , अन्य विभागों की अन्य ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए भी किया जा सकेगा ।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सागर में कंप्यूटर लैब में होने वाले नेटवर्किंग की , इन्टरनेट कनेक्शन एवं अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही सम्पूर्ण लैब को संस्था के प्राचार्य अशोक कुमार डागौर एवं कोपा के प्रशिक्षण अधिकारी श्री मिलिंद पाठक एवं विद्युतकार व्यवसाय के प्रशिक्षण अधिकारी अनिल नागवंशी ने पूर्ण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । बड़िये संयुक्त संचालक द्वारा यह भी बताया गया कि संचालनालय स्तर पर मध्यस्थता के कारण ही सागर संभाग के तीन जिलों में शासकीय आईटीआई ऑनलाइन परीक्षा के केंद्र बनाये गए है , जिसका लाभ प्रशिक्षणार्थियों को निश्चित रूप से प्राप्त होगा ।











