
प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल आज सागर में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक रविवार को
सागर। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक रविवार 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी जिसकी तैयारियों को लेकर धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में आगामी बैठक को लेकर विस्तृत चर्चा हुई एवं तैयारियों हेतु उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही बैठक में प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला के शनिवार को सागर प्रवास कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। जिला मीडिया प्रभारी
श्रीकांत जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शनिवार को सुबह 10.30 मोतीनगर चौराहे पर प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला का स्वागत करेंगे। बैठक का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी एवं आभार जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह ठाकुर ने किया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता,कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे,सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल परिहार आई.टी.सेल प्रभारी बाल किशन सोनी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनीष चौबे,विक्रम सोनी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल वैध,सोनल सोनी उपस्थित रहें।











