रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक एकता और आपसी विश्वास को मजबूत करता है :- गोविंद सिंह राजपूत

SHARE:

रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक एकता और आपसी विश्वास को मजबूत करता है :- गोविंद सिंह राजपूत

ब्रह्माकुमारी आश्रम से आई बहनों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बांधी राखी

सागर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सागर की बहनों ने मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निज निवास पर स्थित मातेश्वरी कार्यालय में पधारकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर बीके नीलम दीदी ने मंत्री श्री राजपूत को राखी बांधी, बीके लक्ष्मी दीदी ने उन्हें मिठाई खिलाकर मंगलकामनाएं दीं, और बीके कल्पना दीदी ने उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर बीके सुनील भैया भी उपस्थित रहे। मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने ब्रह्मकुमारी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। रक्षाबंधन का यह पर्व न केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक एकता और आपसी विश्वास को भी मजबूत करता है।उन्होंने आगे कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्थान का समाज में आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान है। श्री राजपूत ने इस अवसर पर सभी के लिए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और समाज में भाईचारे व महिला सम्मान को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें