गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजा भाजपा कार्यालय पूजा अर्चना के साथ विराजे विघ्नहर्ता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजा भाजपा कार्यालय पूजा अर्चना के साथ विराजे विघ्नहर्ता

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने गणेश चतुर्थी एवं पर्युषण पर्व की जिलावासियों को शुभकामनाएँ ने दी

सागर।गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सागर के धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में बुधवार को धूमधाम से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से स्थापना की गई। विघ्नहर्ता भगवान गणपति की प्रतिमा की स्थापना पंडित दीपक पौराणिक ने मंत्रोच्चारण और पूजन विधि के साथ कराई। जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना आरती कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ आरती में भाग लिया। भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना के साथ कार्यालय का वातावरण भक्ति मय हो गया गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे भाजपा कार्यालय में गुंजायमान होते रहे।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी जिला वासियों को गणेश चतुर्थी एवं पर्युषण पर्व की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ.वीरेंद्र पाठक, वरिष्ठ नेता रामकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता,विक्रम सोनी,मनीष चौबे,अंशुल परिहार, नितिन सोनी राहुल नामदेव,राहुल वैद्य,चेतराम अहिरवार,सुमित यादव अभिमन्य सोनी, जय सोनी,शुभम यादव,सोनल सोनी नवनीत सोधिया उपस्थित रहें।

श्रीकांत जैन
जिला मीडिया प्रभारी

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें