जिला सहकारी बैंक की 03 समितियों द्वारा ऋण वसूली में लापरवाही बरतने के कारण कर्मचारियों पर निलंबन की कार्यवाही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

जिला सहकारी बैंक की 03 समितियों द्वारा ऋण वसूली में लापरवाही बरतने के कारण कर्मचारियों पर निलंबन की कार्यवाही

सागर 27 अगस्त 2025
कलेक्टर  संदीप जी आर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से संबंधित तीन समितियां के कर्मचारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है कलेक्टर एवं प्रशासक  संदीप जी आर ने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैक से संबंद्ध 03 समितियो जिनमें सानौधा ,थॉबरी, एवं रजौआ द्वारा ऋण वसूली वर्ष 2024-25 अंतर्गत रूचि नहीं लेने के कारण, संबंधितो को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये थे ।

उक्त समिति कर्मचारियो द्वारा प्रस्तुत कारण सूचना पत्र का जबाव संतोषप्रद नहीं पाये जाने से कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक  द्वारा समिति के समिति प्रबंधक (केडर) एवं सहायक समिति प्रबंधको को तत्काल प्रभाव से निलंबित किये जाने के आदेश दिये गये है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बैंक द्वारा भविष्य में बैक एवं समिति के अन्य कर्मचारियो द्वारा कार्यो में लापरवाही किये जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें