विधायक प्रदीप लारिया ने रेलवे ब्रिज निर्माण की धीमी गति पर व्यक्त की अप्रसन्नता, दिसंबर तक कार्य पूर्ण कराने दिये निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विधायक प्रदीप लारिया ने रेलवे ब्रिज निर्माण की धीमी गति पर व्यक्त की अप्रसन्नता, दिसंबर तक कार्य पूर्ण कराने दिये निर्देश

(विधायक लारिया ने कैंट स्थित 25, 26 एवं 27 नंबर रेलवे ब्रिज एवं सागर बाईपास का किया निरीक्षण)

सागर/30.08.2025

नरयावली विधानसभा के छावनी परिषद अंतर्गत रेलवे ब्रिज क्र.- 25, 26 एवं 27 एवं सागर बायपास का रेलवे, सेतु निर्माण विभाग एवं पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी के साथ नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने निरीक्षण किया।

विधायक लारिया ने सालों बाद भी अधूरे पड़े निर्माण कार्य पूरा न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि मकरोनिया की करीब डेढ़ लाख और सदर की सवा लाख आबादी सीधी कनेक्टिविटी के लिए इंतजार कर रही है। इन निर्माण कार्यों के समय सीमा में पूर्ण न होने के कारण रोज हजारों वाहनों को लंबी दूरी तय करना पड़ती है जिससे उनके समय और धन की बर्बादी होती है। इसके साथ ही मकरोनिया, सदर और सागर शहर पर ट्रैफिक दबाव बढ़ रहा है जिससे अनेकों बार हालात बेकाबू हो रहे है। विधायक लारिया ने उक्त निर्माण कार्यों को दिसम्बर 2025 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। जबकि रेलवे और सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा उक्त निर्माण कार्यों को मार्च 2026 तक पूर्ण कराए जाने का भरोसा दिलाया गया है। रेलवे ब्रिज क्र.25 का निर्माण रक्षा संपदा विभाग से अनुमति प्रक्रिया के कारण लंबित हो रहा है जिसकी स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें