कलेक्टर के निर्देश पर मूंग खरीदी केंद्रों का लगातार किया जा रहा निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कलेक्टर के निर्देश पर मूंग खरीदी केंद्रों का लगातार किया जा रहा निरीक्षण

सागर 30 अगस्त 2025
कलेक्टर  संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार जिले में मूंग खरीदी केंद्रों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सागर ग्रामीण तहसीलदार  राहुल गोंड ने डोंगसरा समिति मूंग खरीदी केंद्र तथा कमला वेयर हाउस लिधौरा खुर्द मूंग खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान खरीदी प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण, तौल व्यवस्था एवं भंडारण की स्थिति की बारीकी से जांच की गई। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश देकर अनियमितताओं पर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि किसानों को समर्थन मूल्य पर पारदर्शी ढंग से उपज का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें