सहायक निदेशक रक्षा सम्पदा का सागर दौरा स्वागत-सत्कार और रस्म अदायगी तक रहा सीमित……सुरेन्द्र चौधरी

SHARE:

छावनीवासियों की समस्याओं,कैन्ट बोर्ड में व्याप्त भृस्टाचार,अवैध कारोबार आदि की नही ली सुध।

सागर / मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने सहायक निदेशक रक्षा सम्पदा के सागर दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि छावनी क्षेत्र की गंभीर जनसमस्याओं के निराकरण की उम्मीद लेकर बैठे नागरिकों को इस दौरे से निराशा ही हाथ लगी हैं। उन्होंने कहा कि सहायक निदेशक का दौरा जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल करने के बजाय स्वागत-सत्कार और रस्म अदायगी तक सीमित रहा हैं।श्री चौधरी ने कहा कि छावनी क्षेत्र में स्कूलों की समस्याएं,स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव,कजलीवन मैदान की दुर्दशा और पात्र नागरिकों का शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रहना गंभीर विषय हैं।अपेक्षा थी कि सहायक निदेशक इन समस्याओं की जमीनी हकीकत जानकर इनके निराकरण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाते और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल करते और कैन्ट बोर्ड में व्याप्त अनियमित्ताओं व व्याप्त भृस्टाचार पर कार्यवाही करते तो अच्छा होता किंतु उन्होंने ऐसा न कर आमजनों से दूरी बनाये रखी।उन्होंने कहा कि कैन्ट अस्पताल के समीप एवं कजलीवन मैदान से लगे क्षेत्र में शराब दुकान कैन्ट अधिनियिम के विपरीत चल रही हैं साथ ही कजलीवन मैदान में शराबखोरी तथा कथित अवैध शराब और सट्टे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाना चाहिए था।श्री चौधरी ने कहा कि अधिकारियों के दौरे का उद्देश्य केवल औपचारिकताएं निभाना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना होना चाहिए।छावनी क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के निराकरण की अपेक्षा कर रहे हैं। ऐसे में आवश्यक है कि संबंधित अधिकारी इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई करें, ताकि छावनीवासियों को वास्तविक राहत मिल सके। अन्यथा कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें