
विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के बीएफए के एप्लाइड आर्ट्स के छात्र- छात्राओं ने पूर्ण की इंटर्नशिप
सागर। डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के बीएफए एप्लाइड आर्ट्स विभाग के 7वें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने एप्लाइड आर्ट्स के विषय के क्षेत्र में अध्ययन व प्रशिक्षण के दौरान विषय की कौशलता जानने के लिए इंटर्नशिप पूर्ण की । एनईपी 2020 पाठ्यक्रम की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास को बढ़ावा देतें हुए छात्रों को कार्पोरेट जगत का अनुभव प्राप्त करना भी आवश्यक है । पाठ्यक्रम को पूर्ण करने के लिए इंटर्नशिप की अनिवार्यता रखी गई थी । इसका लाभ लेते हुए बीएफए 7 सेमेस्टर एप्लाइड आर्ट्स के छात्रों ने रेडियस मीडिया प्रोडक्शन से ग्राफिक डिजाइन में 10 से 15 दिन का इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण की । यह इंटर्नशिप एप्लाइड आर्ट्स के छात्रों को आधुनिक मार्केट के मांग विज्ञापन, डिजाइन और डिजिटल कला, डिज़ाइन के तकनीकि सिद्धांतों आदि को जानने का अवसर प्रदान करता है । 14 नवंबर से 24 नवंबर तक मार्केट में इंटर्नशिप ग्राफिक डिजाइन में की गई ।
इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों ने वेबसाइट लेआउट, डिजिटल टाइपोग्राफी, रंग संयोजन, ब्रांड आइडेंटिटी निर्माण तथा यूज़र इंटरफ़ेस डिज़ाइन जैसे विषयों पर व्यावहारिक रूप से कार्य किया । विद्यार्थीयों ने विभिन्न डिज़ाइन सॉफ्टवेयर और आधुनिक वेब टूल्स की मदद से रचनात्मक विज्ञापन पेज-लेआउट एवं इंटरैक्टिव विज़ुअल्स तकनीकि तैयार करना सीखा । छात्रों को मार्केट में क्लाइंट के अनुरूप डिजाइन, तैयार, बनाए गए डिजाइन के लिए कंवेंस करना आदि विषयों की जानकारी समझाई गई । विषय की कोर्स कोर्डिनेटर डॉ. सुप्रभा दास ने बताया कि इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को न केवल डिजिटल मीडिया उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं का अनुभव मिला, बल्कि वेबसाइट कला के नए आयामों को समझने का अवसर भी प्राप्त हुआ । इंटर्नशिप के अंत में छात्रों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स को विभाग में प्रदर्शित किया गया । जिसकी उपस्थित बीएचयू से आए विशेषज्ञ डॉ. हीरा लाल प्रजापति, व्यवहारिक कला विभाग, दृश्य कला संकाय बीएचयू ने समस्त छात्रों के कार्यो की सराहना की । साथ ही विषय की तकनीकी ज्ञान और गहनता पर छात्रों के समक्ष अपने विचार व्यक्त किये । विभाग के संकाय प्रमुख डॉ. बलवंत सिंह भदौरिया एवं सहायक प्राध्यापक आकाश मालवीय ने सराहना की । छात्र-छात्राओं में प्रमुख रूप से वैभव, प्रदीप, वर्षा, अमित, दिया, मोनालिसा, भावना, शिवानी, का कार्य सराहनीय रहा ।











