
विश्वविद्यालय: कुलपति एवं कुलसचिव ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
सागर. डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में एनईपी सीबीसीएस की सेमेस्टर परीक्षाएं जारी हैं । विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वाय एस ठाकुर ने आचार्य शंकर भवन, कणाद भवन में बनाये गये परीक्षा केन्द्र का भ्रमण किया । उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सुविधाओं का जायजा लिया । इस अवसर पर मुख्य परीक्षा समन्वयक प्रो. रणवीर कुमार एवं केन्द्र के परीक्षा अधीक्षक मौजूद रहे । विश्वविद्यालय के कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक डॉ.सत्य प्रकाश उपाध्याय एवं उपकुलसचिव (परीक्षा) सतीश कुमार ने भी विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण किया । विश्वविद्यालय में बनाये गये केन्द्रों के साथ-साथ संबंधित महाविद्यालयों में भी समय सारिणी के अनुसार परीक्षाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं ।
Post Views: 61











