हमारा प्रथम दायित्व कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में बढ़-चढ़ कर भाग ले- अभिषेक भार्गव

SHARE:

मोदी जी के नेत्रत्व में भारत विश्वव गुरू की ओर अग्रसर-सांसद


लोकतंत्र केवल चुनावों तक सीमित नहीं-जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा

सागर-भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत देवरी विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, नागरिक जिम्मेदारी पर बात रखी। अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संसादीय क्षेत्र के संसाद राहुल सिंह कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी सबसे बड़ी शक्ति जनता का विश्वास तथा संविधानिक संस्था की निष्पक्षता है। अन्य देश भी भारत की लोकतंत्रता चुनावी प्रक्रिया के बारे में जानने की व्यकुल रहते है और जानने का प्रयास करते है और भारत की निष्पक्ष चुनाव की अपने देशों में चर्चा करते है। अन्य देश भी भारत की तरह चुनावी प्रक्रिया चाहते है परंतु उन देशों की अपनी एक व्यवस्था है। सांसद ने कहा कि देश के यशस्‍वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेत्रत्व में देश निरतंर आगे बढ़ रहा है वह दिन दूर नही कि भारत विश्व गुरू बनेगा। लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं, सामाजिक जिम्मेदारी तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विचार रखे।
भाजपा जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान हटाए गए वोटर्स में दो करोड़ अस्सी लाख लोग मर चुके थे, तीन करोड़ अनुपस्थित हैं, छह करोड़ तीस लाख मतदाता स्थाई तौर पर स्थानांतरित है एवं एक करोड़ मतदाता डुप्लीकेट अर्थात दो जगहों पर दर्ज था जिनको हटाया गया है । लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनावों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विचारों की स्वतंत्रता, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान, कानून के शासन और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक संवाद, राजनीतिक मर्यादा और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। नागरिकों को किसी भी परिस्थिति में लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक भार्गव ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और समाज में व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनजागरण आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन, विकास और सामाजिक समरसता के विषयों पर संवाद करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता का विश्वास, जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही और समाज में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक अभियान की सार्थकता तभी है, जब उसके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को समझा जाए और उनके समाधान के लिए सार्थक प्रयास किए जाएं। उन्होने चर्चा के दौरान कहा कि जनप्रतिनिधियों का प्रथम दायित्व है कि कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में बढ़-चढ़ कर भाग ले।
विधायक बृजबिहारी पटेरिया जी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया इस अवसर पर विधायक जी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने, नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को लोकतंत्र के प्रति उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और समाज में जिम्मेदार नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
विधायक जी ने कहा, लोकतंत्र केवल शासन की व्यवस्था नहीं है। यह नागरिकों के अधिकार और कर्तव्य की आधारशिला है। लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा के लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना नैतिक जिम्मेदारी है। विधायक ने कहा, देवरी की जनता हमेशा लोकतंत्र और विकास के पक्ष में खड़ी रही है। अराजकता और भ्रम फैलाने वाली ताकतों के जवाब के लिए नागरिकों को जागरूक रहना होगा। उन्होंने अभियान को क्षेत्र के हर गांव और हर नागरिक तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी नवीन भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन अनिल ढिमोले एवं जिला मंत्री प्रीतम सिंह ने किया आभार ऊमा खटीक ने मना
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत के उपाध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, मनोज तिवारी, देशराज सोनी, संजय दुबे, प्रीति जैन, अमित नायक, आर.एस तिवारी, संदीप जैन, उमेश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति संगीता सिंह, बलराम लोधी, डॉ. अवनीश मिश्रा, कीर्ति रिछारिया, दामोदर लोधी, वंदना दुबे, उमेश पलिया, बलदेव सिंह, मनोहर गुप्ता, अनिल राय, मनीष पडेरिया, सुजीर बजाज, संध्या लोधी, संजय चौरसिया, देवेन्द्र दुबे, कमलेश, सत्यवती लोधी, राजाराम पटेल, नरेश नगरिया, नरेश पांडे, मनोहर गुप्ता, डॉ. बलदेव सिंह लोधी, महेन्द्र सिसोदिया, काशीराम पटेल उपस्थित रहे।
भवदीय
नवीन भट्ट
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें