झलकारी देवी जयंती एवं प्रतिमा लोकार्पण समारोह के लिए किया आमंत्रित
सागर। मंगलवार को कोरी समाज आदर्श संगठन के पदाधिकारियों ने संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी से मुलाकात की। उन्होंने 22 नवंबर को वीरांगना झलकारी देवी जयंती पर आयोजित समारोह और संजय ड्राइव स्थित ट्रैफिक पार्क में उनकी प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम की जानकारी दी।
पदाधिकारियों ने तिवारी को समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हुए आमंत्रण पत्र सौंपा। तिवारी ने निमंत्रण स्वीकार कर आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान संगठन के संरक्षक मुन्नालाल मुनीम, संरक्षक दिनेश तंतवाय,संरक्षक एल.डी. बाबू,अध्यक्ष सेठ गोवर्धन कोरी, महामंत्री मन्नूलाल कबीरपंथी, उपाध्यक्ष एवं पार्षद नीरज गोलू, उपकोषाध्यक्ष के.के. कोरी, इंजीनियर आकाश कोरी, मदन, संतोष कोरी सहित संगठन के पदाधिकारी और समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।







