विश्वविद्यालय में जी.सी.-एम.एस. तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन

विश्वविद्यालय में जी.सी.-एम.एस. तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में, उन्नत अनुसंधान केंद्र (सी.ए.आर.) के द्वारा गैस क्रोमैटोग्राफी मास स्पेक्ट्रोमेट्री ( जी.सी.-एम.एस.) तकनीक पर हैंड्स ऑन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में 53 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सी.ए.आर. की मुख्य समन्वयक, प्रो. श्वेता यादव की पहल पर सी.ए.आर. में उपलब्ध विभिन्न परिष्कृत उपकरणों पर कार्यशालाओं का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। डॉ. विवेक कुमार पांडे (प्रभारी, सी.ए.आर.) ने केंद्र के संक्षिप्त परिचय के साथ सत्र की शुरुआत की और ऐसे कार्यक्रमों के महत्व के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी।
व्याख्यान सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. कल्पतरु दास और डॉ. दीपांषी जायसवाल रहे। डॉ. दास के द्वारा बताया गया कि, जी.सी.-एम.एस. तकनीक का उपयोग चिकित्सा विज्ञान, दवाओं की खोज, वातावरण प्रदूषण, पेट्रोलियम उद्योग विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थो में कीटनाशकों और हानिकारक रसायनो की उपस्थिति को जानने के लिए किया जाता है। डॉ. जायसवाल ने प्रतिभागियों को एप्लाइड साइंसेज के विविध क्षेत्र में जी.सी.-एम.एस. और उन्नत उपकरणों के उपयोग की महत्ता को बताया और तकनीक के सामान्य परिचय और सिद्धांत की जानकारी दी। उनके द्वारा सैम्पल तैयार करने और अनुप्रयोगों के बारे में बहुत ही बुनियादी से लेकर उन्नत स्तर तक जानकारी दी गई।
हैंड्स ऑन सत्र जी.सी.-एम.एस. उपकरण के हार्डवेयर भाग और इसके सहायक उपकरणों के संक्षिप्त परिचय के साथ शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न पृष्ठभूमि से सैम्पल तैयार करने के बारे में बहुत ही बुनियादी से लेकर उन्नत स्तर तक जानकारी दी गई। सैम्पल तैयार करने के लिए प्रतिभागियों को 02 समूहों में विभाजित किया गया। प्रत्येक समूह ने सैम्पल तैयार किया और अपने सैम्पल का विश्लेषण किया। प्रतिभागियों की रुचि के क्षेत्र से संबंधित प्रश्नों पर विचार किया गया एवं उनका उत्तर दिया गया।
जी.सी.-एम.एस. तकनीक पर संपूर्ण हैंड्स ऑन सत्र सी.ए.आर. तकनीकी टीम के डॉ. विवेक कुमार पांडे, श्री शिवप्रकाश सोलंकी, श्री सौरभ साह, श्री आशीष चढ़ार, श्री अरविन्द चडार, श्री चंद्रप्रकाश सैनी, अंशुल सोनी और प्रियंका अहिरवार की तकनीकी देखरेख में आयोजित किया गया।

Leave a Comment

Read More