सागर जिले गढ़ाकोटा देवरी केसली केंट थानों में जुआ–सट्टा का काला धंधा बेलगाम, पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे हैं सवाल

सागर जिले गढ़ाकोटा देवरी केसली केंट थानों में जुआ–सट्टा का काला धंधा बेलगाम, पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे हैं सवाल
सागर (मध्य प्रदेश)।
सागर जिले के थाना गढ़ाकोटा, देवरी, केसली और मकरोनिया थाना केंट क्षेत्र में जुआ–सट्टा का काला कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। लंबे समय से संचालित इन अवैध गतिविधियों के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है, जिससे आमजन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार इन थाना क्षेत्रों में दिन-रात सट्टा-पर्ची, ऑनलाइन और ऑफलाइन जुए का नेटवर्क सक्रिय है। गलियों, छोटी दुकानों और कुछ गुप्त ठिकानों पर खुलेआम सट्टा खिलाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक इस अवैध कारोबार की जड़ें फैल चुकी हैं।
ग्रामीणों और शहरवासियों का कहना है कि जुआ–सट्टा संचालक बेखौफ होकर काम कर रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद पुलिस केवल औपचारिक कार्रवाई कर खानापूर्ति कर देती है, जबकि बड़े सट्टा माफिया पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया जाता। इससे यह संदेश जा रहा है कि अवैध धंधों को कहीं न कहीं संरक्षण मिल रहा है
अब देखने वाली बात यह होगी कि सागर पुलिस इस काले धंधे पर कब और कितना सख्त अंकुश लगाती है, या फिर जुआ–सट्टा का यह खेल यूं ही जारी

Leave a Comment

Read More