विश्वविद्यालय डॉ अंबेडकर चेयर के द्वारा संत सेवालाल महाराज कीजयंती मनाई गई

विश्वविद्यालय: डॉ. अंबेडकर चेयर के द्वारा संत सेवालाल महाराज की जयंती मनाई गई

सागर| डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में डॉ. अंबेडकर चेयर द्वारा संत सेवालाल महाराज की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया | इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर चेयर के सहायक प्राध्यापक डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि संत सेवालाल महाराज बंजारा समुदाय के प्रमुख, आध्यात्मिक गुरु, समाज सुधारक और क्रांतिकारी संत थे | उन्होंने ईमानदारी, सेवा और अहिंसा का संदेश दिया | सहायक प्राध्यापक डॉ. रामहैत गौतम ने कहा कि संत सेवालाल ने सत्य, अहिंसा और समाज सुधारक के रूप में बंजारा समाज में नव चेतना का संचार किया | वह आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में माहिर थे और लोगों का इलाज करते थे | प्रो. राजेश गौतम ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर चेयर समाज सुधारक, संत, महात्माओं के विचारों को आगे ले जाने का कार्य करता है | इस कार्यक्रम का माध्यम भी आने वाली पीढ़ी को संत सेवालाल का संदेश हम पहुंच सके | उन्होंने बुद्ध की प्रतिज्ञा के बारे में भी बताया | कार्यक्रम में डॉ. रेखा सोलंकी, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. चिट्टी बाबू, अंशु झारिया, हिमांशु लारिया, शरद कुमार, जितेंद्र कुमार, रामशरण सिंह, राहुल यादव, मोहित भारती, बालचंद, एडवोकेट दीनदयाल अहिरवार आदि उपस्थित थे |

Leave a Comment

Read More