थाना मोतीनगर लूट प्रकरण में 2000 रुपये का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार


थाना मोतीनगर, जिला सागर
दिनांक: 21.02.2026

थाना मोतीनगर लूट प्रकरण में 2000 रुपये का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

तेज कार्रवाई से पुलिस को बड़ी सफलता, लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद

सागर। थाना मोतीनगर अंतर्गत लूट के गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे 2000 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने तत्परता एवं सूझबूझ से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण

दिनांक 20.09.2025 को फरियादी खसपाल यादव (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम बंडेलखेरा, थाना भगवा जिला छतरपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 16.09.2025 को वह अपने मौसेरे भाई विक्रम यादव के साथ सागर आया था। दिनांक 17.09.2025 की रात्रि करीब 12:45 बजे जब वह जिला अस्पताल सागर के समीप राजीवनगर क्षेत्र में था, तभी काले रंग की मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका।
आरोपियों द्वारा 500 रुपये की मांग की गई। मना करने पर एक आरोपी ने चाकू से हमला कर फरियादी को घायल कर दिया तथा जेब से 5000 रुपये नगद एवं गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। फरियादी के भाई विक्रम यादव के साथ भी मारपीट कर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोतीनगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से पूर्व में तीन आरोपियों –
गोरख कोरी
राज कोरी
ओम कोरी
को गिरफ्तार किया जा चुका था।
प्रकरण में शेष फरार 2000 रुपये के इनामी आरोपी राम सोनी पिता राजू सोनी, उम्र 21 वर्ष, निवासी सूबेदार वार्ड सागर को सतत तलाश के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर लगभग 25,000 रुपये मूल्य का सोने का लॉकेट बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका
प्रकरण के सफल निराकरण में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही —
निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर
सउनि राकेश भट्ट
आरक्षक पवन सिंह
आरक्षक लखन सिंह
आरक्षक चंदन बिल्थरे

🔵 जिला पुलिस सागर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Comment

Read More