
खेल बना उत्सव, विकास और शिक्षा के नए संकल्पों के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा एलान
सुरखी मंडल में क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापन किंग्स इलेवन सुरखी 51 रन से विजयी
सागर दिनांक 22 फरवरी 2026 सुरखी विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई महीनों से जारी विश्व स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का भव्य फाइनल मुकाबला सुरखी के एैतिहासिक चक्र मैदान में हजारों दरशकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। फाइनल मैच टीम किंग्स इलेवन सुरखी और एकता क्रिकेट क्लब उमरारी के बीच खेला गया, जिसमें किंग्स इलेवन सुरखी ने शानदार प्रदशन करते हुए 51 रनों से एैतिहासिक जीत दर्ज कर सुरखी का ताज अपने नाम किया।
किंग्स इलेवन सुरखी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकता क्रिकेट क्लब उमरारी की टीम 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 58 रन ही बना सकी और मुकाबला 51 रनों से हार गई। पूरे मैच के दौरान खिलाडियों का उत्साह दर्शकों की तालियां और मैदान का जोश देखते ही बन रहा था। फाइनल मुकाबले के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत एवं युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभी खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सुरखी में क्रिकेट केवल खेल नहीं बल्कि एक उत्सव है। यह क्रिकेट महाकुंभ क्षेत्र की प्रतिभाओं का महा पर्व है जो दो-तीन महीनों तक चलता है और हजारों युवाओं को एक मंच प्रदान करता है। इस वर्ष सुरखी मंडल में 80 टीमों ने भाग लिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद विजेता टीम ने सुरखी का ताज अपने नाम किया। यह केवल जीत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के खेल प्रेम और एकता, अनुशासन की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास होता है। सरकार युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री राजपूत ने अपने संबोधन में सुरखी के विकास को लेकर बड़े एैलान भी किए। उन्होंने घोषणा की कि नगर परिषद सुरखी में शीघ्र ही एक विशाल एंवं एैतिहासिक संदीपनी स्कूल का निर्माण कराया जाएगा जहां उच्च स्तरीय शिक्षा , आधुनिक सुविधाएं और स्मार्ट बसों की व्यवस्था होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि सुरखी विधानसभा के गांव-गांव में बिजली समस्या के समाधान के लिए पूर्व में लगाए गए 25 हासपावर ट्रंासफार्मर को बढ़ाकर 63 हाससपावर के ट्रांसफार्मर स्थापित कराए गए है, जिससे किसानों और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने भी खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सुरखी क्रिकेट महाकुंभ का यह भव्य समापन न केवल खेल प्रतिभाओं के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि क्षेत्र के विकास, शिक्षा , और युवा ससक्तिकरण के नए संकल्पों के साथ एक एैतिहासिक अध्याय भी लिख गया। क्रिकेट महाकुंभ केवल एक टूरनामेंट नहीं बल्कि सुरखी की पहचान बन चुका है। इसे यहां त्योहार और विश्वास के रूप में मनाया जाता है। हमारा उद्धेष्य ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को बड़ा मंच देना है ताकि वे जिला, व प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। उन्होंने सभी खिलाडियों, आयोजकों, कार्यकताओं और उपस्थित हजारों खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इस आयोजन को और अधिक भव्य और संगठित रूप दिया जाएगा ताकि सुरखी खेल क्षेत्र में एक मिसाल बन सके।
फाइनल मुकाबले के दौरान हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक, खिलाडी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थ्ाित रहे। पूरे आयोजन में खेल भावनाए अनुशासन और उत्साह का अदभुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर सरमन सिंह, अरूण गौतम, नर्मदा सिंह, बब्लू पाण्डें, बहादुर सिंह, ओकार सिंह, अरविंद सिंह मोकलपुर, कमलेश पाण्डे, नेपाल सिंह,दरोगा सिंह, गनेश सिंह, सतेन्द्र सिंह, आषीश गर्ग, मंण्डल अध्यक्ष बुदेल सिंह, मूरत सिंह, विजय सिंह, संजय जैन, शैलेन्द्र जैन, संजय पाण्डे, मनोज पाण्डे, अतुल भार्गव, पवन दुबे, बारिश खान, आकाश सिंह राजपूत, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, मूरत सिंह पप्पु भैया, सदीप ठाकुर, अवधकिशोर मिश्रा, पुष्पेन्द्र दुबे, धनीराम अहिरवार, जितेन्द्र सिंह, मुकेश गौड, दिलेर उईके, जगदीश लोधी, अरविंद लोधी, अशलम खान, राजेन्द्र लोधी, शिवकांत राजौरिया, पुष्पेन्द्र सिंह बदौना, रूप सिंह, मनीश पाण्डे, मनोहर सिंह, शिवम सिंह, सतेन्द्र सिंह, दीपक सिंह, वीरेन्द्र सिंह, कमलेश तिवारी, विटटू तिवारी, टिंकू नगाईच, सत्यनारायण तिवारी, मैच पर्यवेक्षक जोण्टी, एम्पायन अभिषेक स्नेही, आकाश राय, स्कोरर विक्रम सिंह राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।











