सागर में बड़ी चोरी का खुलासा: सीसीटीवी की मदद से तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद


सागर। थाना रहली पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी 2026 को फरियादी नीरज कुमार जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी किराना दुकान के ताले तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने दुकान से बड़ी मात्रा में सामान चोरी कर लिया। घटना देर रात करीब 10:30 बजे से सुबह 9:30 बजे के बीच की बताई गई थी। बदमाश दुकान में रखे विभिन्न कंपनियों के सिगरेट, गुटखा, राजश्री, केश, सिग्नल, विमल, पान मसाला सहित अन्य महंगे उत्पाद चुरा ले गए थे। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये आंकी गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक वाहन संदिग्ध अवस्था में आता-जाता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को चिन्हित कर चेकिंग के दौरान रोककर उसमें सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग सहित दो अन्य युवक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना रहली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को

Leave a Comment

Read More