ईओजीसीपीईएसएफ–2026 का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न

ईओजीसीपीईएसएफ–2026 का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न

सागर। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ईओजीसीपीईएसएफ–2026 का समापन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और शिक्षाविदों ने रासायनिक, औषधीय एवं पर्यावरणीय विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस. एन. मिश्रा वरिष्ठ वैज्ञानिक, सीएसआईआर–एएमपीआरआई, उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. अजीत जायसवाल (डीओएफए), डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म.प्र.) ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। दोनों अतिथियों ने अपने उद्बोधन में वैज्ञानिक अनुसंधान में नवाचार, बहुविषयी सहयोग तथा युवा शोधार्थियों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर बल दिया।

सम्मेलन के संयोजक प्रो. रत्नेश दास ने विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सम्मेलन की प्रमुख उपलब्धियों और निष्कर्षों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से सतत विकास, हरित प्रौद्योगिकी, उभरती औषधीय शोध प्रवृत्तियों तथा पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान पर सार्थक चर्चा हुई और कई नए शोध सहयोगों की संभावनाएँ बनीं।

सम्मेलन के तकनीकी सत्र में डॉ. एस. एन. मिश्रा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, सीएसआईआर–एएमपीआरआई, भोपाल ने व्याख्यान दिया। डॉ. के. के. मनार, इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने आमंत्रित व्याख्यान प्रस्तुत किया तथा प्रो. बथुला चिन्णा देवसायम ने भी अपने शोध निष्कर्ष साझा किए।

इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुतियों (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन), सर्वश्रेष्ठ शोध-प्रबंध पुरस्कार तथा प्रशंसा प्रमाण-पत्र विजेताओं को प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

Leave a Comment

Read More