सागर में होली से पहले बाल संप्रेक्षण गृह से 4 अपचारी बालक फरार, पुलिस ने घेराबंदी कर लिया अभिरक्षा में

सागर में होली से पहले बाल संप्रेक्षण गृह से 4 अपचारी बालक फरार, पुलिस ने घेराबंदी कर लिया अभिरक्षा में

सागर। होली पर्व से ठीक पहले शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब सागर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से चार अपचारी बालक फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, चारों नाबालिगों ने संप्रेक्षण गृह में तोड़फोड़ की और वहां से भाग निकले। बाहर निकलते ही उन्होंने परिसर के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। तत्काल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते चारों अपचारी बालकों को कुछ ही दूरी पर पकड़कर अभिरक्षा में ले लिया गया।
मामले को लेकर लोकेश कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सागर ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में हुई चूक को भी जांच के दायरे में लिया गया है और दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद प्रशासनिक अमला भी सक्रिय नजर आया। अपर कलेक्टर और तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
इस घटना ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। होली जैसे संवेदनशील पर्व से पहले हुई इस घटना ने प्रशासन के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई

Byte: लोकेश कुमार सिन्हा, ASP
Byte: प्रत्यक्षदर्शी

Leave a Comment

Read More