जिला बदर आरोपी नीलेश अहिरवार को प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर छोड़ा गया


थाना सानौधा, जिला सागर
दिनांक : 02.03.2026

जिला बदर आरोपी नीलेश अहिरवार को प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर छोड़ा गया

सागर। पुलिस अधीक्षक  विकाश कुमार शाहवाल द्वारा होली एवं आगामी त्योहारों के मद्देनज़र संदिग्ध व्यक्तियों, गुंडा निगरानी बदमाशों एवं जिला बदर किए गए व्यक्तियों की सतत निगरानी एवं चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डॉ. संजीव उइके एवं  लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के निर्देशन में थाना सानौधा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, सागर (म.प्र.) के प्रकरण क्रमांक 003/जिला बदर/2025, थाना सानौधा, जिला सागर में आदेश क्रमांक प्र.क्र./1542/रीडर/2026 सागर दिनांक 17.02.2026 के पालन में अनावेदक नीलेश पिता काशीराम अहिरवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 12 शाहपुर, थाना सानौधा, जिला सागर को सागर जिले की राजस्व सीमा एवं समीपवर्ती जिलों दमोह, छतरपुर, रायसेन, नरसिंहपुर, विदिशा, अशोकनगर एवं टीकमगढ़ की राजस्व सीमाओं से आगामी 05 माह की अवधि के लिए निष्कासित किए जाने के आदेशानुसार जिला सागर की सीमा से बाहर जिला जबलपुर के थाना कंटगी क्षेत्र में विधिवत छोड़ा गया।

चेतावनी
यदि जिला बदर किया गया व्यक्ति प्रतिबंधित क्षेत्र में पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार शख्त वैधानिक ,दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सानौधा निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी शाहपुर उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय, आरक्षक 1575 रामेन्द्र सिंह एवं आरक्षक राहुल श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सागर पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Read More