
प्रेस नोटशं
थाना खुरई ग्रामीण, जिला सागर
दिनांक: 06.03.2026
हत्या के सनसनीखेज मामले में खुरई ग्रामीण पुलिस की त्वरित कार्रवाई –
24 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार,हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद
सागर। पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी खुरई प्रवीण अस्थाना के निर्देशन में थाना खुरई ग्रामीण पुलिस द्वारा हत्या के गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
दिनांक 04.03.2026 को फरियादी अनिल यादव पिता स्व. भगवानदास यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खेजरा इज्जत द्वारा थाना खुरई ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पिता भगवानदास यादव का गांव के ही जयराम यादव, केतार यादव, केदारनाथ यादव, नीरज यादव एवं करतार यादव से खेत में बरगा हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से भगवानदास यादव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोट आने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना खुरई ग्रामीण में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 103(1), 296(ए), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देश पर थाना खुरई ग्रामीण की विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश, संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई, मुखबिर तंत्र सक्रिय करना तथा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। पुलिस टीम ने दिन-रात मेहनत करते हुए अलग-अलग स्थानों पर लगातार सर्चिंग अभियान चलाया।
पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव और घेराबंदी के चलते दिनांक 05.03.2026 को आरोपी जयराम यादव, केतार यादव एवं केदारनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। शेष आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस प्रकार थाना खुरई ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या जैसे गंभीर अपराध के आरोपियों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार आरोपी:
जयराम यादव
केतार यादव
केदारनाथ यादव
बरामदगी:
घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी
सराहनीय योगदान:
इस कार्रवाई में थाना खुरई ग्रामीण से निरीक्षक संतोष सिंह दांगी, सउनि हुकुम सिंह, प्रधान आरक्षक 573 रमेश कुलकर्णी, प्रधान आरक्षक 718 भुजबल, आरक्षक 1452 रविशंकर, आरक्षक 887 सत्येन्द्र निगम, आरक्षक 1843 संजय जाट, आरक्षक 485 राहुल सिकरवार, आरक्षक 1308 जितेन्द्र धाकड़, आरक्षक 143 लोकेन्द्र सिंह परमार एवं आरक्षक 1742 धर्मेन्द्र दांगी का विशेष योगदान रहा।











