
अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे जबलपुर सांसद, पदाधिकारियों ने किया स्वागत
नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को सांसद आशीष दुबे ने दी बधाई
सागर। जबलपुर सांसद आशीष दुबे,कटनी जिला अध्यक्ष दीपक टंडन,मैहर जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने शुक्रवार को अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे। सागर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान सांसद आशीष दुबे एवं जिला अध्यक्ष द्वय ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा हाल ही में नियुक्त सभी जिला पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सांसद दुबे ने पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से लगातार आगे बढ़ रही है। संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी, निकेश गुप्ता, यश अग्रवाल, जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, सुमित यादव, जिला मंत्री संध्या भार्गव, राहुल वैध, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, सोशल मीडिया विभाग संयोजक अंशुल परिहार, सह संयोजक जय सोनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी, हेमंत पचौरी, आदर्श मिश्रा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(श्रीकांत जैन)
जिला मीडिया प्रभारी











