
“युवाओं में खेल का जज्बा जगा रहे आकाश सिंह राजपूत”
राहतगढ़ के सेमीफाइनल मुकाबले में उमड़ा जनसैलाब
9 मार्च को राहतगढ़ में खेला जाएगा क्रिकेट महाकुंभ का भव्य फाइनल मुकाबला
सागर, 7 मार्च 2026।
सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट महाकुंभ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। शनिवार को राहतगढ़ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबले बड़े उत्साह और रोमांच के साथ खेले गए।
सेमीफाइनल मुकाबले में राहतगढ़ नगर और राहतगढ़ ग्रामीण की टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मैदान में जोरदार टक्कर दी। मैच के दौरान हर चौके-छक्के पर दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा स्टेडियम तालियों और जयकारों से गूंज उठा।
राहतगढ़ ग्रामीण मंडल के रोमांचक मुकाबले
यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने 23 रन से जीता पहला मुकाबला
राहतगढ़ ग्रामीण मंडल के मुकाबले में यंगस्टर और मानकी सलैया आमने-सामने थे। यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने 3 विकेट खोकर 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मानकी सलैया क्रिकेट क्लब 10 विकेट खोकर केवल 96 रन ही बना सकी और 23 रन से मैच हार गई।
प्लेयर ऑफ़ द मैच: शिवकांत (यंग स्टार क्रिकेट क्लब)
राहतगढ़ नगर मंडल – सेमीफाइनल रोमांच
फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 54 रन से हासिल की शानदार जीत
सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब और कारतूस 11 आमने-सामने थे। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 4 विकेट खोकर 138 रन बनाए। जवाब में कारतूस 11 ने 6 विकेट खोकर केवल 84 रन ही बनाए और 54 रन से मैच गंवा दिया।
प्लेयर ऑफ़ द मैच: राजेंद्र (फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब)
इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मुंबई से आए एक फिल्म डायरेक्टर, जिन्होंने चर्चित वेब सीरीज “आश्रम” सहित कई सुपरहिट बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम किया है, उन्होंने भी क्रिकेट महाकुंभ का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान आकाश सिंह राजपूत ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का सबसे अच्छा माध्यम है।
उन्होंने कहा,
“सुरखी विधानसभा में आयोजित यह क्रिकेट महाकुंभ युवाओं की प्रतिभा को मंच देने का एक बड़ा प्रयास है। खेल के माध्यम से युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिलती है और यही ऊर्जा समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुझे गर्व है कि हमारे क्षेत्र के युवा खेल के प्रति इतना उत्साह दिखा रहे हैं।”
आकाश सिंह राजपूत ने बताया कि क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल मुकाबला 9 मार्च, सोमवार को राहतगढ़ में खेला जाएगा, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।
इसके साथ ही 11 मार्च को ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी में मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर युवाओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा शक्ति संगठन की पूरी टीम मुख्यमंत्री के आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है।
सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान पूरे स्टेडियम में खेल भावना, उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला और क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति बढ़ता उत्साह साफ नजर आया।
इस दौरान अरविंद सिंह राजपूत (टिंकू राजा),विकास बंटू ओसवाल,राहुल जैन, विशाल खटीक,टिंकू तिवारी,शैतान राजपूत,मन्ना कुरैशी ,नारायण लोधी,राजू लोधी,विकास जैन ,अजीत यादव ,वैभव कपूर,राहुल राजपूत,कामेश साहू ,मोहित देवलिया,वीरू सिलावट ,आर. के जैन,राहुल चौरसिया ,शानू मंसूरी,आनंद साहू,रामकुमार सेन ,गोविंद चौबे,प्रियंका तिवारी,सुरेंद्र रघुवंशी, आयुष श्रीवास्तव, सचिन घोषी ,आनंद साहू, विपिन घोषी, रोहन रैकवार, अमित चौबे, रामकुमार सेन, राहुल जैन, रवि यादव, बृजेश सिंह ठाकुर, हुरा,धर्मेंद्र रजक ,अभिषेक राय, नरेंद्र जाट ,अंकित सेन,गोविंद चौबे, सहित स्टेडियम में हजारों की संख्या में खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधि, संगठन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह ने पूरे मैदान का माहौल जोशीला बना दिया।











