मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ली बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ली बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
सागर, दिनांक 08 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं, स्वागत, यातायात व्यवस्था, मंच संचालन और अन्य तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
मंत्री राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत, सुखदेव मिश्रा, वीरेंद्र पाठक, नेवी जैन, टिंकू राजा, विक्रम सोनी, बालकिशन सोनी, रामेश्वर नामदेव, मंडल अध्यक्ष लोकमन लोधी, जनपद अध्यक्ष जैसीनगर रामबाबू सिंह, क्षत्रिय समाज जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम सिंह, राजा साहू, राजेश्वर सेन, भोलेराजा राजपूत, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र अहिरवार, श्रीकांत जैन, अंशुल सिंह परिहार, पार्षद रूपेश यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More