तरुण हत्याकांड का जिक्र कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चेतावनी, बोले— “हिंदू समाज अभी नहीं जागा तो हालात हो सकते हैं भयावह

तरुण हत्याकांड का जिक्र कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चेतावनी, बोले— “हिंदू समाज अभी नहीं जागा तो हालात हो सकते हैं भयावह”
छतरपुर।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिल्ली में हुए तरुण हत्याकांड का जिक्र करते हुए हिंदू समाज को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि होली पर पानी का गुब्बारा फेंकने जैसी छोटी सी बात पर तरुण नाम के युवक की हत्या कर दी गई, जो आने वाले समय के लिए गंभीर संकेत है।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा कि यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि समाज को चेताने वाली घटना है। उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट और सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि यदि समय रहते समाज नहीं जागा, तो भविष्य में भारत में गृहयुद्ध जैसी स्थिति भी बन सकती है।
शास्त्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे सांप को समय रहते पहचानना जरूरी होता है, वैसे ही समाज को भी आने वाले संकट को पहले ही समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें वह खतरा अभी से दिखाई दे रहा है, जिसे लोग नजरअंदाज कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि समाज समय रहते नहीं जागा तो भारत की स्थिति भी पड़ोसी देश Bangladesh जैसी भयावह हो सकती है।
बयान:
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बागेश्वर धाम सरकार

Leave a Comment

Read More