बहेरिया हादसे का CCTV आया सामने, तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, एक युवक की मौत

बहेरिया हादसे का CCTV आया सामने, तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, एक युवक की मौत

सागर। सागर के बहेरिया रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को बहेरिया रोड स्थित दीपावली होटल के पास कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई थी। हादसे के समय कार क्रमांक एमपी 15 जेडएफ 8713 में सवार छुट्टू चौबे निवासी देवरी और पवन विश्वकर्मा निवासी रजाखेड़ी बहेरिया चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कार की सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी थी। वहीं अब इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दुर्घटना की पूरी घटना स्पष्ट हो गई है।

Leave a Comment

Read More