सागर में कचरा फैक्ट्री में भीषण आग, रात 2 बजे से लगी है आग, सब कुछ जल कर खाक

सागर में कचरा फैक्ट्री में भीषण आग, रात 2 बजे से लगी है आग, सब कुछ जल कर खाक

सागर। जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में स्थित एक कचरा फैक्ट्री में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि रात करीब 2:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण फैक्ट्री में आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
आग लगने की सूचना मिलते ही मकरोनिया नगर पालिका की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया और हालात पर नजर बनाए हुए है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में कचरा और ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
फिलहाल आग लगने से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। प्रशासन द्वारा आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Read More