
नरयावली विधायक लारिया ने बैतूल पहुंचकर हेमंत खंडेलवाल की पुत्री के निधन पर जताया शोक
बैतूल/18.03.2026:
नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने बैतूल पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि खंडेलवाल के असामयिक निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विधायक लारिया प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल के निवास पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Post Views: 21











