रबी फसल (गेहूं एवं चना) की सुरक्षा हेतु कलेक्टर  संदीप जी आर की किसानों से अपील

रबी फसल (गेहूं एवं चना) की सुरक्षा हेतु कलेक्टर  संदीप जी आर की किसानों से अपील

सागर 18 मार्च 2026
कलेक्टर  संदीप जी आर ने कहा कि वर्तमान में जिले में रबी सीजन की प्रमुख फसलें गेहूं एवं चना अपने अंतिम चरण में हैं। कटाई का समय चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च माह में सामान्य से अधिक तापमान, अनियमित वर्षा एवं मौसम परिवर्तन की आशंका है। कलेक्टर ने किसान भाइयों-बहनों से अपील की है कि किसान भाई—बहन फसल कटाई में देरी न करें जहां गेहूं एवं चना की फसलें 80-90% पक चुकी हैं, वहां तुरंत कटाई प्रारंभ करें। कटाई के उपरांत फसल को खुले में न छोड़ें, तिरपाल या सुरक्षित स्थान पर सुखाकर भंडारण करें। बेमौसम वर्षा/ओलावृष्टि से सतर्कता बरतें, मौसम विभाग के अलर्ट पर तत्काल कार्यवाही करें। इन मौसमी प्रभावों से फसलों को होने वाले संभावित नुकसान से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Comment

Read More