
सागर सीएमएचओ ममता तिमोरी पर कार्रवाई, तत्काल हटाने के आदेश
सागर। स्वास्थ्य विभाग ने सागर की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. ममता तिमोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाने और सेवानिवृत्त करने के आदेश जारी किए हैं।
इस संबंध में वरिष्ठ संयुक्त संचालक राजू निदारिया द्वारा क्षेत्रीय संचालक को पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि डॉ. तिमोरी को तत्काल शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त किया जाए।
20 साल की क्लीनिकल सेवा नहीं पूरी
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. ममता तिमोरी द्वारा निर्धारित 20 वर्ष की क्लीनिकल सेवा पूरी नहीं की गई है। उनकी कुल क्लीनिकल सेवा 17 वर्ष 5 माह ही पाई गई है। उनकी प्रथम नियुक्ति 9 फरवरी 2001 को हुई थी।
2024 में ही हो जाना था रिटायरमेंट
डॉ. तिमोरी की जन्म तिथि 11 अप्रैल 1962 है। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार उनका मूल पद निश्चेतना विशेषज्ञ का है। नियमानुसार 20 वर्ष की सेवा पूरी न होने के कारण उन्हें 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 30 अप्रैल 2024 को ही सेवानिवृत्त किया जाना था।
शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
इस मामले में सागर की अधिवक्ता सुमिता विश्वे द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद विभाग ने जांच करते हुए यह कार्रवाई की है।
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि डॉ. ममता तिमोरी को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर सेवानिवृत्ति प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
Byte: एडवोकेट ,सुमिता विश्वे, शिकायतकर्ता











