
बैंकर्स चालू वित्तीय वर्ष के सभी प्रकरणों का सात दिवस में करे निराकरण
डीएलसीसी की बैठक संपन्न
हितग्राही योजनाओं की बैंकवार समीक्षा
सागर 20 मार्च 2026
बैंकर्स चालू वित्तीय वर्ष के सभी प्रकरणों का सात दिवस में निराकरण कर शासन की योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित करें। उक्त निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी ने जिला परामर्श दात्री समिति डीएलसीसी की बैठक में दिए।
बैठक में कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी ने विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की बैंकवार गहन समीक्षा की।
जिला पंचायत सीईओ विवेक के वी ने अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में बैंकर्स द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई है, उनमें वित्त पोषण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों में कमियां पाई गई थीं और उन्हें सुधार कर पुनः बैंकों को भेजा गया है, उन सभी प्रकरणों पर भी सात दिवस में निर्णय लेकर स्वीकृति प्रदान की जाए जैसी इस चालू वित्तीय वर्ष का लक्ष्य पूर्ण हो सके।
जिला पंचायत सीईओ विवेक के वी ने स्पष्ट किया कि हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत स्वीकृत प्रकरणों में समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि लाभार्थी इसी वित्तीय वर्ष में अपने-अपने व्यवसाय प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बैंक अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, स्वसहायता समूहो को दिए जाने वाले क्रेडिट लिकेंज (सीसीएल), टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना, डाॅ भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना, पीएमएफएमई योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्वरोजगार योजना, डेयरी केसीसी प्रकरणो की प्रगति, मत्स्यपालन, ऋण एवं मत्स्य के केसीसी, आकाक्षी जिला अंतर्गत निर्धारित केपीआई इंडिकेटर्स तथा पोर्टल पर दर्ज लंबित आरआरसी के प्रकरणो पर चर्चा की गई है और बैंक में उनकी स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं निराकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा आरसेटी प्रशिक्षण संस्थान से विभिन्न ट्रेडो में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो को बैंकर्स वित्त पोषण की कार्यवाही करें ताकि उनके हुनरो से व्यवसाय का संचालन सुगमता से कर स्वंय एवं परिवार के सदस्यों की जीविका उपार्जन में अग्रसर हो सकें। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए की हितग्राहियों को किसी भी प्रकार से परेशान ना किया जाए और एक समय में ही उनको सभी दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की जावे उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी हितग्राहियों के साथ बैंक में जाकर उनकी प्रकरणों का निराकरण करें।
बैठक में लीड बैंक मैनेजर सिंह, उद्यानिकी की ओर के अधिकारी एस के बडोले, सचिन मसीह, प्रभाष मुदोटिया, पशु चिकित्सा विभाग के एसके सोनी, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के अधिकारी सहित सभी बैंकों के बैंक अधिकारी मौजूद थे।











