
अहमदाबाद में स्वामीनारायण संस्थान पहुंचे विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, संतों से लिया आशीर्वाद
सागर।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने स्वामीनारायण गुरुकुल विश्ववैद्य प्रतिष्ठान, अहमदाबाद पहुंचकर महाराज श्री माधवप्रियदास जी से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुए ऑपरेशन के बाद महाराज जी का कुशलक्षेम भी जाना।
भेंट के दौरान विधायक श्री जैन ने संस्थान की व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों का अवलोकन करते हुए उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि विज्ञान, खेल एवं आध्यात्मिकता पर आधारित यह संस्थान शिक्षा और संस्कारों का उत्कृष्ट केंद्र है। यहां संचालित संस्कृत विद्यालय एवं महाविद्यालय में कक्षा 6 से लेकर पीएचडी तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। साथ ही चारों वेदों का अध्ययन कराया जाता है। यहां सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय, आधुनिक स्कूल, उत्कृष्ट खेल सुविधाएं तथा उच्च स्तरीय गोशाला इसे एक विशिष्ट संस्थान बनाती हैं।
इस अवसर पर महाराज श्री माधवप्रियदास जी ने विधायक श्री जैन के साथ समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।











