
ईद पर कांग्रेसियों ने पहुंचकर गले मिलकर दी ईद की शुभकामनाएं कहां अल्लाह आपकी इबादत कबूल करें – महेश जाटव
सागर/ जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने ईदगाह पहुचकर ईद के मुबारक मौके पर पहुंच पर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद पर शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर महेश जाटव ने कहा कि अल्लाह आप सभी को रहमतों से नमाजे एवं आपकी इबादत कुबूल फरमाए और खुशियों का नया सवेरा लाये महेश जाटव ने दुआ करते हुए कहा कि सभी पर जीवन में सुख शांति भाईचारा और खुशहाली कायम रहे ईद ही वह पर्व है जो अनेकता में एकता को जोड़ने का काम करतीं हैं इस मुबारक मौके पर पूर्व विधायक सुनील जैन, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, अमित राम जी दुबे, मुकुल पुरोहित, जिला संगठन महासचिव रामकुमार पचौरी, प्रदीप गुप्ता, एड अंकलेश्वर दुबे, राकेश राय, सेवा दल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, राहुल चौबे, आनंद हेला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, लीलाधर सूर्यवंशी, दीनदयाल तिवारी, महेश अहिरवार, अजय सिंह राजपूत, वसीम खान, जाहिद ठेकेदार, गब्बर पठान, गोपाल प्रजापति,आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे











