नेमा समाज के लिए इसी वर्ष होगा मंगल भवन निर्माण  विधायक शैलेंद्र कुमार जैन

नेमा समाज के लिए इसी वर्ष होगा मंगल भवन निर्माण — विधायक शैलेंद्र कुमार जैन

सागर। सकल नेमा समाज, सागर के प्रतिनिधियों ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर पहुंचकर शहर में समाज के लिए मंगल भवन निर्माण की मांग रखी। समाज के सदस्यों ने बताया कि विधायक द्वारा विभिन्न समाजों के लिए सामुदायिक भवन उपलब्ध कराए गए हैं, ऐसे में नेमा समाज को भी सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए भवन की आवश्यकता है।

इस पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि इसी वर्ष के भीतर नेमा समाज के लिए मंगल भवन का निर्माण पूर्ण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भवन समाज के विभिन्न आयोजनों का केंद्र बनेगा और समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के ताने-बाने को मजबूत करने के लिए सभी को एक सूत्र में पिरोना आवश्यक है।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. डीपी नेमा, अतुल नेमा, लक्ष्मी नारायण नेमा, रविंद्र नेमा, प्रेम नारायण नेमा, सुनील नेमा, आशुतोष नेमा, राजेश नेमा, प्रकाश नेमा, गिरीश नेमा, पुरुषोत्तम नेमा, कमलेश नेमा, महेंद्र नेमा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More