
नंदेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया श्रवण
सागर।सूबेदार वार्ड स्थित भरका क्षेत्र के नंदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा का वाचन पंडित रामकुमार शास्त्री द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने व्यास पीठ पर विराजमान पंडित जी का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया।
अपने संबोधन में विधायक जैन ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमारी सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। यह कथा न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि हमारे नन्हे बच्चों को भी अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य को कथा व्यास द्वारा निरंतर किया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का रसपान किया और पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। आयोजकों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा कथा के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।











