नवनियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.याकृति जड़िया का स्वागत कर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित ने दी बधाई

नवनियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.याकृति जड़िया का स्वागत कर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित ने दी बधाई

सागर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. याकृति जड़िया का सोमवार को संभागीय भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि डॉ. याकृति जड़िया के नेतृत्व में महिला मोर्चा को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन का विस्तार होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और कार्यशैली से पार्टी को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

नव नियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.याकृति जड़िया ने शीर्ष नेतृत्व सहित सभी पार्टी पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है,उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। साथ ही महिला सशक्तिकरण के साथ महिला मोर्चा को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करुँगी।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगनाथ गुरैया,विक्रम सोनी,मनीष चौबे,निकेश गुप्ता,जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार,सह सोशल मीडिया प्रभारी जय सोनी,पार्षद पूजा राधे श्याम सोनी,मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखीया,युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी मंडल महामंत्री अंशुल हर्ष मंडल उपाध्यक्ष पंकज भट्ट,निमेष जड़िया सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(श्रीकांत जैन)
जिला मीडिया प्रभारी

Leave a Comment

Read More