जिला बदर आरोपी पप्पू उर्फ देशराज यादव को थाना बहरोल पुलिस ने सागर एवं समीपवर्तीजिलों की सीमा से किया बाहर


थाना बहरोल, जिला सागर
“जिला बदर आरोपी पप्पू उर्फ देशराज यादव को थाना बहरोल पुलिस ने सागर एवं समीपवर्तीजिलों की सीमा से कियाबाहर”

सागर। जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार उईके एवं एसडीओपी बण्डा श्री प्रदीप वाल्मीकि के मार्गदर्शन में थाना बहरोल पुलिस द्वारा सक्रिय कार्रवाई करते हुए आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आरोपी पप्पू उर्फ देशराज यादव पिता श्रीराम यादव उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम नीमोन थाना बहरोल, जिला सागर जो कि लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था, उसके विरुद्ध आमजन में भय एवं असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो रहा था। आरोपी की गतिविधियों से क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।
थाना बहरोल पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध समुचित साक्ष्यों के आधार पर जिला बदर प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकारी सागर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिस पर विचारोपरांत जिला दण्डाधिकारी महोदय द्वारा आरोपी को 04 माह की अवधि हेतु सागर जिले एवं समीपवर्ती जिलों की राजस्व सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए गए।
जिला बदर आदेश के प्रभावी पालन हेतु थाना बहरोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना मदनपुर, जिला ललितपुर (उ.प्र.) की सीमा में छोड़ा गया, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो सके।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बहरोल उनि धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सउनि नाथूराम दोहरे, प्रआर. 862 राजेश पाण्डेय, आर. 1776 पुष्पेन्द्र जादौन एवं आर. 1063 विवेक भारके का सराहनीय योगदान रहा।
सागर पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी सतत जारी रहेगी।

Leave a Comment

Read More