
अंबेडकर वार्ड में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, कथा को बताया समाज के लिए मार्गदर्शन का स्रोत
सागर।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अंबेडकर वार्ड में पंडित विपिन बिहारी जी महाराज के मुखारविंद से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। यह धार्मिक आयोजन श्रीमती शारदा सीताराम पटेल द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जैन ने श्रीमद्भागवत कथा, राम कथा एवं शिव पुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये ग्रंथ समग्र हिंदू समाज के लिए जीवन मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। इनके माध्यम से व्यक्ति को धर्म, नीति और संस्कारों की शिक्षा प्राप्त होती है, जो समाज को सशक्त बनाने में सहायक होती है।
इस दौरान विधायक जैन, जिला अध्यक्ष तिवारी एवं निगम अध्यक्ष अहिरवार ने सामूहिक आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष निकेश गुप्ता, नितिन सोनी, प्रासुक जैन, जय सोनी,परम पटेल,अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।










