मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कृषक  हरदास के खेत पर खाट पर बैठकर किया भोजन

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कृषक  हरदास के खेत पर खाट पर बैठकर किया भोजन

सागर 25 मार्च 2026
सागर जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषक  हरदास रैकवार के खेत पर पहुंचे। जहां कृषक परिवार ने कलश रखकर, चंदन रोरी का तिलक लगाते हुए पारंपरिक तरीके से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्रामीण परिवेश में आम के वृक्ष की छांव में खाट पर बैठकर भोजन ग्रहण किया। भोजन के पूर्व उन्होंने गौ माता को चारा भी खिलाया।

मुख्यमंत्री ने बुन्देली भोजन की तारीफ की और कढ़ी, बिर्रा की रोटी, समां के चावल की खीर, खीचला-पापड़ आदि व्यंजनों का स्वाद चखा। इस अवसर पर उन्होंने किसान से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मिल रहे लाभ की जानकारी भी ली।

किसान श्री हरदास ने बताया कि परिवार में उनकी माता, पत्नी अनीता रैकवार, चार बच्चे हैं, जिनमें दो-दो जुड़वा बच्चे शामिल हैं। परिवार के पास लगभग 1.5 एकड़ कृषि भूमि है। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, बीपीएल कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लाड़ली बहना योजना तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। साथ ही उनकी माता श्रीमती शीलरानी को विधवा पेंशन प्राप्त हो रही है।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री  दिलीप अहिरवार, पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक  गोपाल भार्गव, देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया, नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह,  श्याम तिवारी,  रानी कुशवाहा, प्रधान सचिव, वन विभाग, मध्यप्रदेश  संदीप यादव, वन बल प्रमुख  शुभरंजन सिंह सेन, संभागायुक्त  अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक  हिमानी खन्ना, पुलिस उपमहानिरीक्षक  सचिंद्रनाथ चौहान, कलेक्टर  संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल, मुख्य वन संरक्षक दीपू दमन सिंह भदौरिया, डीएफओ  रजनीश सिंह एवं वरुण यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Read More