सागर: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौके पर मौत

सागर: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौके पर मौत
सागर। जिले के बण्डा रोड पर ग्राम सौरई के समीप स्थित मध्यभारत एग्रो कंपनी के सामने नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन ने अचानक तीनों व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों के शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया है तथा मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
रिपोर्ट: जागेश्वर पांडे, सागर
मो.: 9977698505

Leave a Comment

Read More