
अंग्रेजी विभाग में स्वामीनाथन व्याख्यान का सफल आयोजन
हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा प्रसिद्ध विद्वान स्वामीनाथन के नाम पर हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जीबो मैथ्यू जॉर्ज द्वारा व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया।व्याख्यान का शीर्षक Narrative , Narrativization and their Implications in Human Sciences था। उन्होंने अपने व्याख्यान में विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया की,”नैरेटिव इंसानों के लिए अपनी दुनिया को समझने का एक अहम माध्यम है, और नैरेटिवाइज़ेशन उस अनुभव को क्रियाशील और कलात्मक बनाने की सहज प्रक्रिया है। मानवीय विज्ञान के लिए, यह इंसानी ज़िंदगी और पहचान संबंधी जटिलताओं का दृष्टांत करने के लिए एक आदर्श नजरिया प्रदान करता है।” कार्यक्रम का संचालन डॉ श्रीकुट्टी टी जे द्वारा किया गया एवं स्वागत भाषण प्रोफेसर रश्मि सिंह द्वारा दिया गया । कार्यक्रम की रूपरेखा प्रोफेसर भवतोश इंद्र गुरु द्वारा की गई एवं अतिथि का परिचय डॉ रवि भट्ट द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रोग्राम में स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस एवम् अन्य विभाग के शिक्षकों ने सक्रिय योगदान दिया।विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रश्मि सिंह के सकुशल मार्गदर्शन ,तथा विभाग के सभी शिक्षकों एवं रिसर्च छात्रों के एकजुट प्रयास ने व्याख्यान को सारगर्भित स्वरूप दिया।छात्रों की पूर्ण उपस्थिति ने व्याख्यान की सार्थकता सिद्ध की। अंत में, धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रगति बरेठिया द्वारा दिया गया।











