
मंजू मगन जैन प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत, पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
प्रांतीय अध्यक्ष माधवी शाह (ग्वालियर) द्वारा मंजू मगन जैन को प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर संगठन में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर विभिन्न पदाधिकारियों एवं सहयोगी बहनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
नवनियुक्त प्रांतीय उपाध्यक्ष मंजू मगन जैन के मनोनयन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जैन, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आशा जैन, संभागीय अध्यक्ष संध्या, राधेलिया, शिवानी सिं मीना प्रधान, रश्मि आलोक जैन,विद्या चौधरी, आशा, दिलीप, ममता सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व एवं अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
इस अवसर पर मंजू मगन जैन ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।
इसके अलावा अनेक बहनों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं, । सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।











