“हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचना ही संकल्प फाउंडेशन का असली उद्देश्य है।” — रिशांक तिवारी

“हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचना ही संकल्प फाउंडेशन का असली उद्देश्य है।” — रिशांक तिवारी

सिविल लाइन स्थित महापौर आवास में सफलतापूर्वक संपन्न हुई बैठक

संकल्प फाउंडेशन द्वारा सिविल लाइन स्थित महापौर आवास (F1) में आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं यूथ ब्रिगेड के प्रतिनिधियों की सक्रिय एवं गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि “संकल्प फाउंडेशन समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग और सहभागिता की सराहना की।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विभिन्न वार्डों के लिए नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई, वहीं शेष वार्डों में भी अध्यक्षों का चयन कर संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ किया गया। इसके साथ ही आगामी समय में आयोजित किए जाने वाले सामाजिक कार्यक्रमों, जनसेवा गतिविधियों एवं युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

इसके साथ ही बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई जिनमें MP 15 पहल, निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन, योग कैम्प , ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता तथा सामाजिक कल्याण से जुड़े विविध कार्य प्रमुख रहे। इन गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाकर सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तय की गई।

यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने भी बैठक में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने सुझाव प्रस्तुत किए जिन्हें संगठन द्वारा सराहा गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि युवाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। संकल्प फाउंडेशन ने आशा व्यक्त की कि इसी प्रकार सभी के सहयोग से संगठन भविष्य में और भी प्रभावी भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर नमन चौबे , शुभम पहलवान, अजय चौरसिया, शुभम सागर , राजा जाटव , सागर जाटव , विवेक आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Read More