नागेश्वर मंदिर प्रांगण में अधूरे सामुदायिक भवन होगा पूर्ण, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने 23 लाख की स्वीकृति दी

नागेश्वर मंदिर प्रांगण में अधूरे सामुदायिक भवन होगा पूर्ण, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने 23 लाख की स्वीकृति दी

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नरयावली नाका वार्ड स्थित नागेश्वर मंदिर प्रांगण में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, स्थानीय पार्षद सोमेश जड़िया एवं मंदिर ट्रस्ट समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ट्रस्ट समिति द्वारा मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जो वर्तमान में अधूरा पड़ा हुआ है। समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने विधायक जैन से इस भवन को पूर्ण कराने की मांग रखी, जिसके बाद उन्होंने स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सामुदायिक भवन के निर्माण को पूर्ण कराने हेतु अपनी ओर से 23 लाख रुपये की राशि देने की स्वीकृति प्रदान की। इस घोषणा पर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने विधायक का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मान कर आभार व्यक्त किया।

विधायक जैन ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस पुण्य कार्य में सहयोग करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि वे पूर्व से ही इस निर्माण कार्य को देखकर इसमें सहयोग देने का मन बना चुके थे। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर रामनारायण अग्रवाल रमाकांत महेश्वरी राजकुमार सोनी वीरेंद्र व्यास नवल सोनी ओमप्रकाश रूसिया मुन्ना लाल सोनी भरत सोनी बद्री लंबरदार संतोष सोनी वीरू सोनी भागवत सोनी गोविंद सोनी कमलेश सोनी राजकुमार सोनी जसवंत कुशवाहा अन्नू पालीवाल रामेश्वर नेमा नरेंद्र सोनी विजय सोनी राजेंद्र गुप्ता संतोष जुड़ेलें तुलसीराम राजाबड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More