भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव पर आयोजित विशाल शोभायात्रा का भाजपा ने किया भव्य स्वागत

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव पर आयोजित विशाल शोभायात्रा का भाजपा ने किया भव्य स्वागत

सागर। सोमवार को भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर सागर नगर में निकाली गई विशाल शोभायात्रा का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी तथा नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार ने शोभायात्रा में शामिल होकर रथ पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी जी के दर्शन कर आरती की एवं पूज्य मुनि श्री 108 महासागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं को जन्म कल्याण महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
भाजपा नेताओं ने तीन बत्ती स्थित म्युनिसिपल स्कूल के सामने भगवान महावीर स्वामी जी के संदेशों से सुसज्जित विशाल पंडाल लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के बीच फल वितरण भी किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी जी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और करुणा का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सद्भाव और मानवता को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है और सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी जी ने पूरे विश्व को अहिंसा, सत्य और प्रेम का संदेश दिया है। उनका जीवन मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। महावीर स्वामी जी के सिद्धांत समाज को जोड़ने और जीवन में सकारात्मकता लाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है। भगवान महावीर का संदेश केवल जैन समाज के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायी है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल की प्रदेश अध्यक्ष अनुश्री शैलेन्द्र कुमार जैन,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष चौबे, सोशल मीडिया सह-प्रभारी जय सोनी, प्रदेश सह-संयोजक प्रासुक जैन, मंडल अध्यक्ष नीरज यादव, मेघा दुबे, नीलम अहिरवार, पार्षद आशुतोष पराग बजाज, धर्मेंद्र खटीक, देवेंद्र अहिरवार, कन्हैया पटेल,विशाल खटीक,युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी, सतीश जैन,सोनू चौहान विकास केशरवानी, कुलदीप खटीक, दीपक जैन, नमन समैया, प्रीति केशरवानी, उर्मिला सहारे,मीरा चौबे संकल्प जैन, राजकुमार जैन, प्रसन्न जैन, निलेश जैन, अजय लंबरदार, विनीत जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More