भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन सपरिवार हुए शामिल

भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन सपरिवार हुए शामिल

सागर। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर सोमवार को सागर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा और उल्लास से भरी इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

शोभायात्रा में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन सपरिवार शामिल हुए। उन्होंने रथ पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी के दर्शन कर आरती की तथा पूज्य मुनि श्री 108 महासागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को जन्म कल्याण महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने पूरे विश्व को अहिंसा, सत्य और प्रेम का संदेश दिया है। उनका जीवन मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके सिद्धांत समाज को जोड़ने और जीवन में सकारात्मकता लाने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का संदेश संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, उपाध्यक्ष मनीष चौबे, श्रीकांत जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

Read More